I जुड़वा बच्चों की संभावना बढ़ाता है?HealthPlanet

Posted on Tue 7th Feb 2023 : 09:26

ऐसे बढ़ाई जा सकती है जुड़वां बच्चे होने की संभावना! -

डेयरी और रतालू की खुराक लें

कुछ खाद्य पदार्थ जुड़वां बच्चे (Twins) होने की संभावना से जुड़े होते हैं। एक प्रमुख फर्टिलिटी स्पेस्लिस्ट द्वारा की गई एक रिसर्च में पाया गया है कि महिलाएं जो डेयरी उत्पादों का उपयोग करती हैं, उनमें ट्विन्स के साथ गर्भधारण करने की संभावना अन्य महिलाओं से पांच गुना अधिक होती है। दरअसल, एक ग्रोथ प्रोटीन (आईजीएफ), जो गाय के लिवर से रिलीज होता है, ऑव्युलेशन को बढ़ाने में मदद कर सकता है। जिससे एक ही समय में एक से ज्यादा एग रिलीज की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए जो महिलाएं एक बार में जुड़वां बच्चे (Twins) चाहती है वह डेयरी प्रोडक्ट्स लेने की मात्रा बढ़ा सकती हैं।

गर्भनिरोधक दवा का सेवन बंद करें

हालांकि, गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन प्रेग्नेंसी को अवॉयड करने के लिए किया जाता है लेकिन, यदि महिला इसका सेवन बंद कर देती है तो उसके गर्भ में जुड़वां बच्चे के चांसेज ज्यादा हो जाते हैं। दवा का सेवन बंद करने के बाद महिला के शरीर मे हार्मोनल परिवर्तन आते हैं और उसी दौरान अधिक अंडे रिलीज हो सकते हैं। संभवतः, इस दौरान गर्भ मे दो बच्चे होने की आशंका बढ़ जाती है। तो अगर आप जुड़वां बच्चे (Twins) चाहती हैं तो आज क्या अभी से गर्भनिरोधक दवाओं का सेवन बंद कर दें।

कुछ फर्टिलिटी दवाएं

कुछ फर्टिलिटी दवाएं भी ट्विन्स होने की संभावना को बढ़ा देती हैं। क्लोमीफीन और गोनाडोट्रोपिन प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए उपयोग की जाती है। इनके उपयोग से यह संभावना रहती है कि ऑव्युलेशन के समय एक से अधिक अंडे रिलीज हो सकते हैं। इन दवाओं के उपयोग से पहले डॉक्टर से सलाह लें। हालांकि फर्टिलिटी दवाएं जुड़वां बच्चे (Twins) की संभावना को बढ़ाती है लेकिन बिना किसी के निर्देश के इसका सेवल करना खतरनाक हो सकता है।

आईवीएफ

इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) जिसे “टेस्ट ट्यूब बेबीज” भी कहा जाता है, एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके दौरान डॉक्टर्स एग को शरीर से बाहर ही फर्टिलाइज करते है। आईवीएफ ट्रीटमेंट में जुड़वां बच्चों के होने की संभावना को 20% से 40% बढ़ा देता है। यह उपचार ट्विन्स करने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है। हालांकि, यह सस्ता ट्रीटमेंट नहीं है लेकिन, यह इन दिनों आम है। आईवीएफ प्रक्रिया कराने वाले पेरेंट को भी जुड़वां बच्चे (Twins) हो सकते हैं और इसके चांसेस काफी अधिक होते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info